✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। गरबा आयोजनों को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आयोजनों में अश्लील गीतों और आपत्तिजन
क पहनावे पर रोक लगाने की मांग की है।
पार्टी ने ज्ञापन में कहा कि गरबा कार्यक्रमों के लिए प्रशासन द्वारा समय-सीमा निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनी रहे।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने यह भी मांग रखी कि छत्तीसगढ़ की माटी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक परंपराओं को प्राथमिकता दी जाए। इसके तहत गरबा आयोजनों में सुवा, करमा और पंथी जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों को भी शामिल करने की मांग की गई।
पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कला एवं संस्कृति को मंच मिलना आवश्यक है। इसी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!