Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*गरियाबंद : चक्रवात 'अर्नब' के चलते कल जिले के सभी स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

*गरियाबंद।* बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव को देखते हुए गरियाबंद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में गरियाबंद, समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

 

इसी चेतावनी के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

 

जारी आदेश क्रमांक 5298 के अनुसार, *कल 29 अक्टूबर, गुरुवार को गरियाबंद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक दिन का अवकाश रहेगा।*

 

यह आदेश कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, नदी-नालों से दूरी बनाये रखें और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos