हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद
गरियाबंद: पंचायतों में रुका विकास, फंड जारी करने की मांग को लेकर सरपंच संघ ने दिया ज्ञापन
गरियाबंद। ग्राम पंचायतों को मिलने वाली राशि में देरी और फाइलें अटके रहने से नाराज जिला सरपंच संघ ने जिला प्रशासन के सामने अपनी बात रखी है।
जिलाध्यक्ष हरीश साहू के नेतृत्व में सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा और पंचायतों की आर्थिक दिक्कतें दूर करने की मांग की।
सरपंच संघ ने क्या मांग रखी ?
सरपंच संघ ने ज्ञापन में 5 बातों पर जोर दिया
- 16वें वित्त की राशि जल्द मिले:संघ का कहना है कि 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली राशि जल्द से जल्द पंचायतों को दी जाए, ताकि रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें। संघ ने एक हफ्ते के भीतर राशि जारी करने को कहा है।
मनरेगा का पैसा अटका:
मनरेगा के तहत जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। संघ ने 7 दिन के अंदर भुगतान करने की मांग की है।
मूलभूत की राशि में कटौती न हो:
पंचायतों को मूलभूत सुविधा के लिए मिलने वाली राशि में कटौती न की जाए और पर्याप्त बजट दिया जाए।
कार्यक्रमों का खर्च पंचायतों पर नहीं:
जिले में होने वाले शासकीय कार्यक्रम और शिविरों का खर्च पंचायत के खाते से न लिया जाए। इसके लिए विभाग खुद बजट की व्यवस्था करे।
फाइलें 15 दिन में निपटें:
निर्माण कार्यों से जुड़ी जो फाइलें महीनों से अटकी हैं, उनका निराकरण 15 दिन के भीतर किया जाए और पूरे हो चुके कार्यों का पैसा भी एक हफ्ते में खाते में डाला जाए।
ज्ञापन के दौरान ये रहे मौजूद:
कार्यकारी अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव, संरक्षक पत्रा लाल ध्रुव, सचिव पवन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हलमन ध्रुवा के साथ जिला उपाध्यक्ष पद्मा मोती निषाद, घनश्याम मरकाम, चम्पेश्वर ध्रुव, नरेंद्र ध्रुव, रोशनी प्रधान सहित छुरा और मैनपुर ब्लॉक के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे।
फिलहाल सरपंचों को इंतजार है कि उनकी इन मांगों पर जिला प्रशासन क्या फैसला लेता है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!