हमरप्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद
गरीयाबंद में शस्त्र पूजा: एसपी ने की जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना
गरीयाबंद विजयादशमी के पावन पर्व पर आज रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) गरीयाबंद में पूरे विधि-विधान और पारंपरिक गरिमा के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।

इस विशेष अनुष्ठान में पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुलिस विभाग के आधुनिक एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों तथा वाहनों का तिलक लगाकर, अक्षत और पुष्प अर्पित कर पूजा की।
इस गरिमामय कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणा सिंह उइके, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह, एसडीओपी सुश्री निशा सिन्हा एवं रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूजा संपन्न होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!