Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गलत साइड से आई बाइक अज्ञात वाहन से भिड़ी, सवार गंभीर घायल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

ब्लॉक रिपोर्टर – आशीष यादव, रतनपुर

बेलतरा में सड़क पर मचा हड़कंप!

बेलतरा/अंधियारीपारा।

शाम का वक्त… सड़क पर सामान्य आवाजाही… और अचानक जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप! बेलतरा के अंधियारीपारा में 19 सितंबर की शाम करीब 4:57 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही अज्ञात गाड़ी और कोरबा की ओर से बिलासपुर की तरफ गलत दिशा में आ रही हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक क्रमांक CG12AJ0413 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

 गलत दिशा में बाइक चलाना पड़ा भारी!

बताया जा रहा है कि बाइक सवार गलत दिशा में वाहन चला रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल मदद पहुंचाई गई। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही निजी एंबुलेंस की मदद से घायल को CIMS अस्पताल, बिलासपुर भेज दिया गया।

हेलमेट नहीं था, फिर जिंदगी से जंग!

हादसे में एक और गंभीर बात सामने आई—बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद घायल को सड़क से उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।

प्रत्यक्ष तस्वीरों में भी हादसे के बाद मौके की स्थिति और घायल को एंबुलेंस में ले जाते लोग दिखाई दे रहे हैं।

 हादसे के बाद सड़क हुई साफ

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। राहत कार्य के बाद शाम करीब 5:02 बजे दुर्घटना स्थल को साफ कर दिया गया और यातायात सामान्य किया गया।

अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 एक छोटी सी लापरवाही… और जिंदगी अस्पताल पहुंच जाती है।

गलत साइड से वाहन न चलाएं, हेलमेट जरूर पहनें।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos