हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल
जिला रिपोर्टर गरियाबंद
गांधी मैदान में रास गरबा की धूम, मां दुर्गा की आराधना में झूमे श्रद्धालु
गरबा उत्सव के दूसरे दिन शामिल हुए विधायक रोहित साहू, ज्योति कक्ष निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा
गरियाबंद गांधी मैदान गरियाबंद में श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रास गरबा उत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और पारंपरिक गरबा नृत्य से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धार्मिक परंपरा के प्रति आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
समिति की मांग पर विधायक ने रंगमंच के समीप ज्योति कक्ष एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए एस्टीमेट के अनुसार राशि प्रदान करने की घोषणा की। इससे भविष्य में धार्मिक आयोजनों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
विधायक साहू ने कहा कि रास गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नपं अध्यक्ष रिखी यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, महामंत्री आशीष शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजन में समिति के मनोज खरे, प्रकाश रोहरा, संदीप सरकार, संजीव साहू, नारायण सारथी, तरुण यदु, सागर मयाणी, उत्तम सोनी, रितेश ताण्डी सहित सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!