Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया नमन, लोक भवन में चलाया स्वच्छता अभियान

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
24 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया नमन, लोक भवन में चलाया स्वच्छता अभियान

 

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति योगदान, विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

 

जयंती कार्यक्रम के बाद राज्यपाल श्री डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर में स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने परिसर में स्वच्छता कार्य करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। राज्यपाल को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी होते देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में हिस्सा लिया और परिसर की साफ-सफाई की।

 

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी विशेष अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज और स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

 

उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके स्वच्छता संबंधी विचारों को व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos