Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गुलाबसिंह राठौर ने संभाला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला विपणन अधिकारी का दायित्व, विभागीय अमले ने किया स्वागत

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
4 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

गुलाबसिंह राठौर ने संभाला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला विपणन अधिकारी का दायित्व, विभागीय अमले ने किया स्वागत

 

शीतल भोई का महासमुंद जिला विपणन अधिकारी के पद पर हुआ स्थानांतरण

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्री गुलाबसिंह राठौर ने सोमवार को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के नए जिला विपणन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिला विपणन कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

प्रशासनिक कार्यव्यवस्था के तहत हुआ स्थानांतरण

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक कार्यव्यवस्था के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे। आदेश के अनुसार गरियाबंद जिले में जिला विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत सहायक प्रबंधक श्री गुलाबसिंह राठौर को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में जिला विपणन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, यहां पदस्थ निवर्तमान जिला विपणन अधिकारी एवं उपप्रबंधक श्री शीतल भोई का स्थानांतरण महासमुंद जिले में जिला विपणन अधिकारी के पद पर किया गया है।

 

विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन पर रहेगा जोर

 

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री राठौर ने कार्यालयीन गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उनके नवीन दायित्व में जिले में सहकारी विपणन संघ से संबंधित कार्यों का सुचारू संचालन, विभागीय समन्वय तथा राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्रमुख रूप से शामिल रहेगा।

 

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री राठौर का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्री राठौर ने भी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान लेखा अधिकारी श्री मनोज कुमार साहू, वरिष्ठ सहायक श्रीमती बबली राय, क्षेत्र सहायक सुश्री लीना मानिकपुरी, श्री टीकाराम राठौर एवं श्री व्यास देव साहू सहित विभागीय

 अमला उपस्थित रहा।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos