Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गौ सेवकों के तत्वावधान में मंगलवार को जगदलपुर स्थित मावली माता मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। । 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
गौ सेवकों के तत्वावधान में मंगलवार को जगदलपुर स्थित मावली माता मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। । 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

,🛑 स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर स्थित मावली माता मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। । 

 जगदलपुर स्थित मावली माता मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन एवं कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में रजनीश पानीग्राही व प्रकाश झा शामिल हुए।


इस पूजन कार्यक्रम में विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शौर्य परंपरा, धर्मरक्षा तथा गौ सेवा के प्रति जनजागरण को प्रोत्साहित करना रहा।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, अन्याय के प्रतिकार, निर्बलों की रक्षा और धर्म की मर्यादा बनाए रखने के संकल्प का भी प्रतीक है। हमारी संस्कृति हमें शक्ति के साथ संयम, साहस के साथ विवेक और सामर्थ्य के साथ सेवा का भाव भी सिखाती है।

उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और रक्षा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि करुणा, संवेदना और जीवमात्र के प्रतिफल का प्रतीक भी है। समाज के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपरा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। सांसदों ने आयोजनों के सम्बन्ध में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए गौ सेवकों के प्रयासों की सराहना की।

गौ सेवक बस्तर की ओर से सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गयाल कार्यक्रम का समापन गौ सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, कैलाश ठाकुर, किशोर पांडे, कमलेश विश्वकर्मा, अभिलाष यादव, नरेश कोरी, आशीष कोटक, रोहण घोष, विक्रम ठाकुर, आन्नद झा, बृजेश कपूर, जशवंत जोशी, रवि नेताम, इन्द्र टेमरे, रमेश नायडू, संजय मौर्य, योगेश ठाकुर, रोहन सेठिया, यश कुमार, फूलकुमार, गौरव ठाकुर, विक्रांत नाग, शुभम ठाकुर, सावन यादव, सचिन ईनानी, महेंद्र, अमित ठाकुर, बलराज यादव, नीरज पानीग्राही, गीतेश पानीग्राही, जितेन्द्र जोशी, डालेस्वर कश्यप एवं प्रियांशु ठाकुर सहित अन्य गौ सेवक एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos