Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम केदुवां में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान शिविर आयोजित

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
14 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

ग्राम केदुवां में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान शिविर आयोजित

 

जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति

 

सरायपाली, 03 अक्टूबर 2026। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केदुवां में आज विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति कुमारी भास्कर जी, श्री स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला पंचायत सभापति श्री लोकनाथ बारीक, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा, श्रीमती पुष्पलता चौहान एवं श्री प्रमोद कुमार सागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष केंदुवा श्री दण्डधर साव, श्री मनोज दास, जनपद पंचायत सदस्यगण, मंडल उपाध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, सरपंचगण तथा विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस विधानसभा स्तरीय शिविर में अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात रहे, जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों की सहभागिता से शिविर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos