✍️ हमर प्रदेश CG न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर – गिरवर साहू
मो. 9165340227
बागबाहरा। बागबाहरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम मनकी में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्राम मनकी में विशेष रूप से नाचा कार्यक्रम रखा गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपसरपंच श्री दुर्गेश साहू, युवा भाजपा नेता मुकेश गुप्ता तथा सल्हेभाठा सरपंच देव डोंगरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीणों को एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!