हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर
ग्राम रेतावंड में 21 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण की दी गई जानकारी
रेतावंड। ग्राम पंचायत रेतावंड में SBI RSETI आड़ावाल द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को विभिन्न स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षणों की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को 21 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को कौशल सीखकर स्वरोजगार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षणों के संबंध में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशिक्षण संबंधी जानकारी में रुचि दिखाई।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!