Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

घुटकू में बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण के लिए मिली सिलाई मशीनें

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
43 Views 5 Min Read 0 Comments
घुटकू में बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण के लिए मिली सिलाई मशीनें

घुटकू में बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण के लिए मिली सिलाई मशीनें

 

बिलासपुर। कल कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत घुटकू में बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल की गई। ग्राम पंचायत घुटकू के सरपंच तिलक चंद वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य रवि सोनी एवं पारस पॉवर कोल बेनिफिकेशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ सिलाई मशीन प्रशिक्षण योजना के तहत गांव की बालिकाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

 

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाना और भविष्य में अपने कौशल के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। सिलाई मशीन मिलने से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं में उत्साह देखा गया।

 

ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़ने की इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट: संजय कुमार शुक्ला

ब्लॉक रिपोर्टर, घुटकू, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

मो. 9399884734

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos