Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश

 

धमतरी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए धमतरी जिले में विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, उक्त तिथि को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों एवं बच्चों को घर से बाहर निकलने और आवागमन के दौरान होने वाली संभावित कठिनाइयों तथा उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

जिला प्रशासन ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos