✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)
*कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन लिया गया निर्णय*
दंतेवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में खराब मौसम, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 27 अक्टूबर 2026 को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, प्रतिकूल मौसम के दौरान बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 27 अक्टूबर को बंद रहेंगे। संबंधित परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में उपल
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!