Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चिकन बंटवारे को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टंगिया से किया हमला; भाभी भी घायल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
42 Views 5 Min Read 0 Comments
चिकन बंटवारे को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर टंगिया से किया हमला; भाभी भी घायल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चिकन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर लोहे की टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल टंगिया जब्त कर ली है।

 

चिकन के कम हिस्से को लेकर शुरू हुआ विवाद

 

मामला पुलिस सहायता केंद्र राहौद और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बुंदेला डेरा का है। पीड़ित बुधराम (40 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाया जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड (20 वर्ष) ने चिकन का कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

 

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की टंगिया उठाई और बुधराम की पीठ पर वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।

 

बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी हमला

 

बड़े भाई पर हमला होते देख उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी टंगिया से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं।

 

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी बजरंग गोंड को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की टंगिया जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos