Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ के दो नेताओं की राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
52 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ के दो नेताओं की राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर 

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के दो नेताओं की राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी एंट्री, BJP ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर प्रदेश का सियासी कद बढ़ाया गया है।

 

सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियां संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

 

राष्ट्रीय स्तर पर संभालेंगी महिला संगठन की कमान

 

रूपकुमारी चौधरी अब भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन की कमान संभालेंगी। उनके सामने देशभर में महिला संगठन को और मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

 

डिजिटल मोर्चे की अहम जिम्मेदारी दीपक महस्के के पास

 

वहीं दीपक महस्के को भाजपा ने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के डिजिटल अभियानों, सोशल मीडिया रणनीति और ऑनलाइन जनसंपर्क को मजबूती देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बदलते राजनीतिक दौर में सोशल मीडिया भाजपा के लिए एक अहम संगठनात्मक और प्रचार माध्यम बन चुका है।

 

छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह

 

दोनों नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नियुक्तियों का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को बधाई दी है।

 

छत्तीसगढ़ के इन दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी को प्रदेश भाजपा के बढ़ते प्रभाव और संगठन पर नेतृत्व के भरोसे के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि दोनों नेता अपनी नई जिम्मेदारियों के जरिए राष्ट्रीय संगठन को किस तरह नई दिशा देते हैं।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos