Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ के लाल को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, राजेश पाण्डेय को मिलेगा राष्ट्रपति पदक; जांजगीर में खुशी की लहर

Kishor@hamarpradeshcg
Kishor@hamarpradeshcg
59 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ के लाल को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, राजेश पाण्डेय को मिलेगा राष्ट्रपति पदक; जांजगीर में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा। जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि जांजगीर निवासी एवं छत्तीसगढ़ होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस में अतिरिक्त कमांडेंट जनरल राजेश पाण्डेय को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘राष्ट्रपति पदक–विशिष्ट सेवा’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट, अनुकरणीय और दीर्घकालीन सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

जिले के लिए गौरव का क्षण

राजेश पाण्डेय को राष्ट्रपति पदक दिए जाने की घोषणा की खबर सामने आते ही जांजगीर-चांपा जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। जिलेवासियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

लोगों का कहना है कि राजेश पाण्डेय की यह उपलब्धि उनकी वर्षों की समर्पित सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है। उनके राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने से जांजगीर-चांपा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

बधाई और शुभकामनाओं का दौर

सम्मान की घोषणा के बाद जिले के विभिन्न वर्गों से राजेश पाण्डेय को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश 

Kishor@hamarpradeshcg
Written by

Kishor@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos