रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है। इसके चलते प्रदेशभर में देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानों में शराब की बिक्री नहीं होगी।
शराब दुकानों के अलावा मदिरा भंडारण भंडारागार, पर्यटन बार और संबंधित अहातों में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। शुष्क दिवस के दौरान आबकारी विभाग द्वारा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी कर शुष्क दिवस का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने अधिकृत शराब दुकानों को बंद रखने के साथ-साथ अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आबकारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
अवैध शराब पर रहेगी कड़ी नजर
15 अगस्त को शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के चलते आबकारी विभाग की टीमें अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। विभाग का उद्देश्य शुष्क दिवस के दौरान अवैध रूप से शराब की बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश में शराब की सभी अधिकृत बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
✍️ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर हमर प्रदेश
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!