छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है।
Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ 

 

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अधिक वर्षा होने से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अधिक वर्षा होने से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। रायपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर और धमतरी जिलों में आरेज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी बने चक्रवात अर्नब ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में भारी तबाही मचाई है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इसके कारण कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं और एक जिले से दूसरे जिले का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बालोद जिले में 25 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। राज्य प्रशासन ने नदी तटों और निचले इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos