Thursday, October 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS-IFS अधिकारियों के तबादले; 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
53 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS-IFS अधिकारियों के तबादले; 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के तहत 23 IAS और IFS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के साथ ही छह जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।

 

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

 

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

 

- कांकेर: कुंदन कुमार (2014 बैच) – पूर्व कलेक्टर, मुंगेली।

- मुंगेली: अमृत विकास तोपनो (2014 बैच) – पूर्व कलेक्टर, सक्ती।

- सक्ती: श्रीमती जयश्री जैन (2016 बैच) – पूर्व संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।

- कबीरधाम: श्रीमती तुलिका प्रजापति (2016 बैच) – पूर्व कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

- गरियाबंद: रणबीर शर्मा (2012 बैच) – पूर्व संचालक, समाज कल्याण।

- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: कु. तनुजा सलाम (2019 बैच) – पूर्व संचालक, खेल एवं युवा कल्याण।

 

वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

 

सोनमणि बोरा (1999 बैच) को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

आर. संगीता (2005 बैच) को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

भुवनेश यादव (2006 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर (2011 बैच) को कलेक्टर कांकेर के पद से स्थानांतरित कर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।

 

भोसकर विलास संदिपान (2011 बैच) को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

रिमजिउस एक्का (2011 बैच) को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

 

भगवान सिंह उइके (2016 बैच) को कलेक्टर गरियाबंद से स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।

 

गोपाल वर्मा (2016 बैच) को कलेक्टर कबीरधाम के पद से हटाकर संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

जगदीश सोनकर (2013 बैच) को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है।

 

कु. लीना कोसम (2020 बैच) को परीक्षा नियंत्रक, CGPSC से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिका निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

सौमिल रंजन चौबे (2021 बैच) को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

 

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (2021 बैच) को अपर कलेक्टर नारायणपुर से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, बिलासपुर बनाया गया है।

 

वहीं विवेक आचार्य (IFS, 2006 बैच) की पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से सेवाएं उनके पैतृक विभाग वन विभाग को तत्काल प्रभाव से वापस कर दी गई हैं।

 

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos