छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में झमाझम वर्षा; रायपुर में बढ़ा तापमान
Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में झमाझम वर्षा; रायपुर में बढ़ा तापमान

Admin
Admin
39 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में झमाझम वर्षा; रायपुर में बढ़ा तापमान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की फुहारों के चलते मौसम सुहावना रहा। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों के दौरान तापमान 26 डिग्री से बढ़कर करीब 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। आगामी सात दिनों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में बादल छाए रहने के आसार

राजधानी रायपुर में 21 अगस्त को मौसम सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर, 30.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और करीब 30 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

लोरमी में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लोरमी में सर्वाधिक 14 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा जनकपुर-भरतपुर और कुकदूर में 13-13 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं तखतपुर और लालपुर थाना में 8-8 सेमी, कोटाडोल में 7 सेमी तथा रतनपुर और पेंड्रा रोड में 6-6 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में इससे कम वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक की स्थिति देखने को मिल सकती है।

हमर प्रदेश CG

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos