Thursday, October 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 520 कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 520 कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

 

14 जिलों में होगी तैनाती, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर जोर

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों के चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनकी तैनाती प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी, जिनमें अधिकांश जनजातीय बहुल क्षेत्र शामिल हैं।

 

इन संवर्गों में हुई नियुक्तियां

 

नवनियुक्त कर्मचारियों में 208 स्टाफ नर्स, 95 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष, 94 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, 25 फार्मासिस्ट, 50 वार्ड बॉय और 48 वार्ड आया शामिल हैं। इन कर्मचारियों की नियुक्ति से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

मरीजों की सेवा को बताया जनसेवा

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त कर्मचारियों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और पुण्य का कार्य है।

 

राज्य सरकार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य अमले की उपलब्धता बढ़ाने के माध्यम से नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

 

दूरस्थ अंचलों तक बेहतर इलाज पहुंचाने पर जोर

 

सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर नागरिक को, विशेषकर दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। 520 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति से इन क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos