Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी फरार, गैस कटर समेत अन्य सामान जब्त

 

कटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत बिछाई जा रही नई रेल लाइन की पटरी चोरी का मामला सामने आया है। कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान से करीब 6.5 टन यानी 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी बरामद की है।

 

पुलिस ने मौके से रेलवे पटरी के अलावा 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर, अन्य उपकरण और एक स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

किराए के मकान में रखा था रेलवे का सामान

 

मामला जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर का है। यहां आखिर लाल के पक्के मकान को राजू कुमार नामक युवक ने किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि राजू कुमार छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत नई रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी में काम करता था।

 

पुलिस ने किराए के मकान में दबिश दी तो वहां बड़ी मात्रा में कटी हुई रेलवे पटरी मिली। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद कर जब्त किया।

 

गैस कटर और सिलेंडर भी बरामद

 

पुलिस के मुताबिक, रेलवे पटरी काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी मौके से मिले हैं। इनमें गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले स्वराज माजदा वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।

 

पुलिस की दबिश से पहले आरोपी फरार

 

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रेलवे पटरी कहां से चोरी की गई और इस मामले में कितने लोग शामिल हैं।

 

रेलवे और संबंधित कंपनी को दी गई सूचना

 

जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव ने बताया कि पुलिस ने किराए के मकान से रेलवे का सामान बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे के संबंधित अधिकारियों और नई रेल लाइन का काम कर रही कंपनी के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है, ताकि बरामद रेलवे सामग्री के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।

 

चोरी के माल के नेटवर्क की भी जांच

इतनी बड़ी मात्रा में रेलवे पटरी बरामद होने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं चोरी के रेलवे सामान को आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में खपाने का कोई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। हालांकि, इस संबंध में स्थिति आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में दबिश देकर एक किराए के मकान से करीब 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी बरामद की गई है। मौके से चार ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू सिलेंडर और स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos