Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश: महाराष्ट्र के 5 शातिर चोर गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
60 Views 5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर में ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश: महाराष्ट्र के 5 शातिर चोर गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

 जगदलपुर में ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश: महाराष्ट्र के 5 शातिर चोर गिरफ्तार

जगदलपुर। शहर के एक ज्वेलरी शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के आभूषण पार करने वाले महाराष्ट्र के गिरोह को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 हजार रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन सहित कुल 50 हजार का मशरूका बरामद किया है।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम?
23 अगस्त 2026 को दो महिलाएं और दो पुरुष ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। भीड़ ज्यादा होने का फायदा उठाकर महिलाओं ने काउंटर पर रखे सोने के सुई-धागा (कान के) आभूषण चुपके से चोरी कर आपस में पास कर दिए और दुकान से निकल गईं। शाम को दुकान बंद करते वक्त जब वजन किया तो करीब 11.500 ग्राम सोना कम निकला। दुकानदार ने तुरंत CCTV चेक किया और कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई।

CCTV और साइबर सेल से फंसे चोर
कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने CCTV फुटेज और तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। लोकेशन महाराष्ट्र के सोलापुर, पुणे और मुंबई में मिली। घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी के आभूषण बेचकर पैसा आपस में बांट लिया था।

गिरफ्तार आरोपी:
1. पृथ्वीराज चौहान (60)
2. रेखा चौहान (50)
3. चेतन भाटी (50)
4. संदीप गौड़ (35)
5. जयश्री शैलके (62) - सभी निवासी महाराष्ट्र

पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम: यह कार्रवाई SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में ASP सुखनंदन राठौर, CSP सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos