Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में संभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर, 1246 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
21 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

जगदलपुर में संभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर, 1246 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

जगदलपुर, 06 अक्टूबर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोमवार को जगदलपुर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और एनएसई फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित और जिला पंचायत व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से हुए शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप की मौजूदगी में हुआ।

शिविर में बस्तर जिले के 1246 दिव्यांग शामिल हुए। इस दौरान 260 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया। 98 लोगों को व्हीलचेयर, 71 को ट्राईसाइकिल, 27 को बैसाखी, 2 को छड़ी, 70 श्रवण बाधितों को श्रवण यंत्र और 22 लोगों को कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए गए।

सभी दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos