Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनभागीदारी से भव्य बनेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से जिला मुख्यालय तक होंगे आयोजन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
41 Views 5 Min Read 0 Comments
जनभागीदारी से भव्य बनेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से जिला मुख्यालय तक होंगे आयोजन

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने की तैयारियों की समीक्षा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

महासमुंद, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक माह के अभियान को शासन-प्रशासन के साथ व्यापक जनभागीदारी से भव्य, प्रभावी और जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।

 

प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को निर्धारित तिथि के अनुसार व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करें।

 

उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद पंचायत, तहसील, नगर पंचायत, प्रमुख कस्बों और ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

योजनाओं से बदली जिंदगी की कहानियां बनेंगी अभियान की पहचान

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योज�

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos