Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जमीन ले ली, नौकरी नहीं दी...अब हम भूखे मरें क्या? - NMDC नगरनार के गेट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
27 Views 5 Min Read 0 Comments
जमीन ले ली, नौकरी नहीं दी...अब हम भूखे मरें क्या? - NMDC नगरनार के गेट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

जमीन ले ली, नौकरी नहीं दी...अब हम भूखे मरें क्या? - NMDC नगरनार के गेट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य गेट के सामने आज सुबह से ही भू-विस्थापित परिवारों का हल्ला-बोल जारी है। हाथ में पर्ची और आंखों में आंसू लिए बैठी ये वो महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन इस उम्मीद में दी थी कि प्लांट लगेगा तो घर में नौकरी आएगी।

हल्बी में छलका दर्द
धरने पर बैठी एक बुजुर्ग महिला ने हल्बी में कहा -हमन जमीन देय, अब भूखे मरन की नौबत आ गई। जमीन के बदले नौकरी देबो कहे रिसे, आज तक कुछु नहीं मिलिस_

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिग्रहण के समय NMDC प्रबंधन ने जमीन के बदले हर परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सालों बीत गए, प्लांट शुरू हो गया, बाहर से लोगों को रखा जा रहा है और जिनकी जमीन गई, वो आज भी गेट के बाहर नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

पुश्तैनी जमीन गई, खेती का सहारा छूटा और रोजगार का वादा भी अधूरा - इसी नाराजगी के साथ सैकड़ों ग्रामीण प्लांट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता प्रदर्शन जारी रहेगा।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos