Thursday, October 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा बिलासपुर स्टेशन: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
41 Views 5 Min Read 0 Comments
जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा बिलासपुर स्टेशन: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा बिलासपुर स्टेशन: 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर। 'श्री रामलला दर्शन योजना' के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। पूरा स्टेशन परिसर गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से भक्तिमय हो उठा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रवण कुमार की तरह तीर्थ करा रही सरकार: विधायक

हरी झंडी दिखाने के अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच के कारण समाज के हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को तीर्थ कराया था, उसी तर्ज पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को तीर्थाटन करवा रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे।

मुस्कान और कृतज्ञता: श्रद्धालुओं ने कहा- सपना हुआ साकार

यात्रा पर रवाना हो रहीं सरकंडा निवासी आराधना मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा और तखतपुर के ग्राम सागर निवासी लक्ष्मी साहू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और नि:शुल्क यात्रा एक सपने के सच होने जैसी है।

भोजन, सुरक्षा और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यात्रियों के आने-जाने, ठहरने, नाश्ता-भोजन और मंदिर दर्शन की पूरी व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा बल और चिकित्सकों की टीम भी साथ मौजूद है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित रेलवे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos