Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जल जीवन मिशन की योजनाओं का अक्टूबर तक भुगतान सुनिश्चित करें: कलेक्टर

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

जल जीवन मिशन की योजनाओं का अक्टूबर तक भुगतान सुनिश्चित करें: कलेक्टर

 

वेंडर्स के लंबित बिलों का परीक्षण कर भुगतान के निर्देश, अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर

 

महासमुंद, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके लंबित भुगतान का आवश्यक परीक्षण कर अक्टूबर माह तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही वेंडर्स द्वारा प्रस्तुत बिलों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रतानुसार भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक में बताया गया कि जिले में सिंगल विलेज योजनाओं के भुगतान के लिए कुल 309 योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अक्टूबर माह तक इनमें से 215 योजनाओं का भुगतान किया जाना है। अब तक 202 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 107 योजनाओं के कार्य शेष हैं। इन योजनाओं के भुगतान के लिए कुल 46 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।

 

अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन स्थानों पर क्लोरीनेटर, बाउंड्रीवाल और स्विच रूम की आवश्यकता है, वहां संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया।

 

उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को फील्ड में रहकर कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

लंबित बिलों के भुगतान में न हो अनावश्यक देरी

 

कलेक्टर ने कहा कि जिन वेंडर्स ने अपने बिल प्रस्तुत कर दिए हैं, उनका नियमानुसार परीक्षण किया जाए और पात्र पाए जाने पर भुगतान की कार्रवाई समय-सीमा में पूरी की जाए। योजनाओं का कार्य पूरा होने के बाद भुगतान लंबित न रहे, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री देवप्रकाश वर्मा, जल संसाधन विभाग के श्री अजय खरे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं वेंडर्स उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos