Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़*

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
28 Views 5 Min Read 0 Comments
जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़*

*जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़*

 

*करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं* 

 

बिलासपुर. 31 अगस्त 2026. राज्य शासन ने जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़ 49 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं। 

 

जशपुर के झरगांव में करीब चार एकड़ में इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। फुटबॉल मैदान के साथ ही यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व गैलरी, मिनी स्टेज, पार्किंग, पैवेलियन, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पृथक-पृथक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। इस सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos