रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जांजगीर-चांपा / बलौदा:
आरोपी पिकअप वाहन के भीतर लोहे का विशेष टैंकर बनाकर अवैध रूप से डीजल का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने पिकअप वाहन, अवैध डीजल और एस्कॉर्ट कर रही एक अर्टिका कार को जब्त कर लिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की घेराबंदी
बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में संदिग्ध रूप से भारी मात्रा में डीजल ले जाया जा रहा है, जिसकी निगरानी आगे चल रही एक अर्टिका कार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर वाहनों को रोककर तलाशी ली।
लोहे के टैंकर से हुआ खुलासा
तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप वाहन में बॉडी के अंदर छुपाकर रखा गया एक लोहे का बड़ा टैंकर मिला। टैंकर जांचने पर उसमें लगभग 1,000 लीटर अवैध डीजल भरा होना पाया गया। डीजल के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।
वाहनों सहित माल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अवैध 1,000 लीटर डीजल, लोहे के टैंकर से लैस पिकअप वाहन और आगे चल रही अर्टिका कार को जब्त कर लिया है। मामले में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बलौदा पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से इलाके में अवैध ईंधन का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!