जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला मृत नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला मृत नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
16 Views 5 Min Read 0 Comments

जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला मृत नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला स्थित जिला अस्पताल परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला टॉयलेट के फ्लश के पास एक मृत नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। नवजात का शव नाल और प्लेसेंटा सहित मिला है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दुर्गंध आने पर हुआ घटना का खुलासा

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम टॉयलेट से दुर्गंध आने के बाद अस्पताल के वार्ड बॉय ने वहां जाकर देखा। निरीक्षण के दौरान फ्लश के पास नवजात का शव पड़ा मिला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अस्पताल के रिकॉर्ड से नहीं मिला कोई संबंध

सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा के मुताबिक घटना के बाद अस्पताल के डिलीवरी रूम, लेबर वार्ड और भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड की जांच की गई। अस्पताल में हाल में प्रसव कराने वाली महिलाओं के नवजात शिशु स्वस्थ पाए गए हैं। रिकॉर्ड की जांच में बरामद नवजात का अस्पताल में हुए किसी प्रसव से संबंध सामने नहीं आया है।

बाहरी व्यक्ति की भूमिका की जांच

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां वार्ड संयुक्त हैं और प्रसव जैसी घटना का अस्पताल के भीतर बिना किसी की जानकारी में आए होना प्रथम दृष्टया मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस इस संभावना समेत अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि नवजात को किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अस्पताल के टॉयलेट में छोड़ा गया हो।

CCTV फुटेज से संदिग्धों की तलाश

गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में पिछले दो-तीन दिनों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद DNA जांच के लिए नमूने विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, DNA रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
स्थान: गौरेला
संवाददाता: अवास कैवर्त
मो.: 6268614646

हमर प्रदेश CG
www.hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos