रिपोर्टर अमित कुमार<extra_id_1> हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ समाचार
जिला रायपुर में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त मतदान केंद्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आम नागरिकों, युवा एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना तथा कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!