Home /
खबरे काम की /
जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों पर गंभीरता से करें कार्रवाई कलेक्टर ने ली NCORD, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति की संयुक्त बैठक
जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों पर गंभीरता से करें कार्रवाई कलेक्टर ने ली NCORD, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति की संयुक्त बैठक
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर - जागेश्वर पटेल गरियाबंद
जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों पर गंभीरता से करें कार्रवाई कलेक्टर ने ली NCORD, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति की संयुक्त बैठक
गरियाबंद, 29 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनकॉर्ड, जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं नशामुक्त भारत अभियान की संयुक्त बैठक लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अवैध शराब और मादक फसलों पर कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर ने जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध या छिपी हुई मादक पदार्थों की फसलों की खेती की सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाए।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने नेशनल हाईवे पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। सड़क पर घुमंतु एवं आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने और दोपहिया में हेलमेट तथा चारपहिया में सीट बेल्ट के नियमित उपयोग के लिए निर्देशित किया। साथ ही स्कूली बच्चों और 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने के लिए जागरूक करने को कहा।
नशामुक्ति के लिए टोल फ्री नंबर 14446 का प्रचार करें
नशामुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आबकारी, समाज कल्याण, कृषि एवं राजस्व विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने टोल फ्री नंबर 14446 का अधिक से अधिक प्रचार करने और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा - नशा विनाश की जड़ है।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!