हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
जोगी के आमंत्रण पर सिरहासार भवन पहुंचे कुमार जयदेव, बस्तर दशहरा की परंपरा को बताया आस्था का प्रतीक
जगदलपुर बस्तर दशहरा की सबसे खास परंपरा जोगी बिठाई इन दिनों सिरहासार भवन में चल रही है। जोगी महाराज पिछले नौ दिनों से कठिन तपस्या में लीन हैं और पूरे बस्तर दशहरा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना कर रहे हैं।
जोगी जी के आमंत्रण पर वरिष्ठ समाज सेवी कुमार जयदेव उनसे मिलने सिरहासार भवन पहुंचे। यहां उन्होंने जोगी जी का आशीर्वाद लिया और बस्तर दशहरा से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा की। कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि बस्तर की जनजातीय संस्कृति, आस्था और परंपरा की जीवंत विरासत है।
इस मौके पर हल्बा समाज के बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। हल्बा समाज के सदस्यों ने कुमार जयदेव का फूल-माला से स्वागत किया और समाज से जुड़ी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। कुमार जयदेव ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि बस्तर दशहरा में जोगी बिठाई की रस्म को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि जोगी की तपस्या से ही दशहरा निर्विघ्न पूरा होता है।
---
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!