टायगर रिजर्व क्षेत्र मे तेन्दुआ कर चुका है लगभग 21 लोगो पर हमला तीन की मौत
नगरी । धमतरी जिले के सिहावा-नगरी वनांचल में वन्यप्राणियों की चहलकदमी से ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ रही है। तेंदुआ गांव मे घुस कर ग्रामीणो पर हमला कर रहा तो वही भालू गांव की गलियो मे विचरण करते घरो मे घुस रहा ग्रामीणो मे अब हिसंक वन्य प्राणीयो की मौजूदगी व हमले के बाद भय है तो वही वन विभाग के कार्यशैली को भी लेकर प्रश्नचिन्ह लग गया है
इसी बीच ताजा मामला सामने आया जहा मंगलवार देर शाम बिरगुड़ी में एक बड़ा सा भालू पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया तो वही दूसरी ओर बिरगुडी परिक्षेत्र के बासपानी ठेमली मे शाम को घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला शांति मरकाम को तेन्दुआ अपने जबडे मे पकड कर घसीटते जंगल की ओर ले जा रहा था जिसे पडोसी महिला व ग्रामीणो ने बचाया और इलाज के लिये सिविल हास्पिटल नगरी मे भर्ती कराया
बता दे बिरगुडी मे भालू को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई,जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया अब भालू का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उधर बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ठेमली पारा गांव में तेंदुए द्वारा महिला पर हमला करने की भी जानकारी लगते ही से क्षेत्र मे हडकंप मच गया
वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील।
सिहावा-नगरी वनांचल के विभिन्न गांवों में लगातार भालुओं की मौजूदगी सामने आने के बीच वन विभाग भी सतर्कता बरत रहा है। विभाग की टीम लोगों से अपील कर रही है कि भालू दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं, भीड़ न लगाएं और उसे छेड़ने या भगाने की कोशिश ना करे। फिलहाल वन विभाग की टीम भालू की गतिविधियों पर नजर बनाएं हुए है
पहले नही था आतंक टायगर रिजर्व मे नाईट कर्फ्यू लगते ही हिसंक प्राणी गांवो मे
वही आम लोगो मे चर्चाऐ है की पहले नगरी क्षेत्र मे हाथियो की मौजूदगी नही थी मगर जैसे ही कोरोना का लाकडाऊन हुआ और सडके विरान हुई तब हाथियो के लिये रास्ता खुल गया और वे इस क्षेत्र मे पहुच गये ठीक ऐसा ही टायगर रिजर्व क्षेत्र मे वन विभाग द्वारा जब से नाईट कर्फ्यू लगाया गया है तब से हिंसक वन्य तेन्दुआ और भालू के लिये लिये रास्ता खुल गया और वे बेहिचक शाम होते ही गांवो तक पहुच रहे और तेन्दुआ ग्रामीणो पर हमला तो भालू घरो मे घूस रहे पानी टंकी पर चढ रहे।
✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!