Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश, ठिकाने लगाने की थी तैयारी! पुलिस को देखते ही आरोपी फरार धरसीवां में देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिला शव, अज्ञात मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश जारी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
44 Views 5 Min Read 0 Comments
टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश, ठिकाने लगाने की थी तैयारी! पुलिस को देखते ही आरोपी फरार धरसीवां में देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिला शव, अज्ञात मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश जारी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

धरसीवां/रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वाहन से ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर वाहन सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

 

पुलिस को देखते ही भागे आरोपी

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात धरसीवां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ग्रामीण क्षेत्र के सुनसान रास्तों पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम कुंवरगढ़ से परसतराई की ओर नहर मार्ग से गुजर रही थी।

 

इसी दौरान सामने से एक टाटा मैजिक सवारी वाहन आता दिखाई दिया। वाहन के पीछे दो बाइक भी चल रही थीं। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर टाटा मैजिक और बाइक सवार संदिग्ध लोग अचानक भागने लगे।

 

पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा किए जाने पर आरोपी टाटा मैजिक वाहन को रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

 

वाहन में शव देखकर पुलिस के उड़े होश

 

पुलिस टीम ने जब टाटा मैजिक वाहन की जांच की तो उसके अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

 

पुलिस ने मामले की जानकारी एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई।

 

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

पुलिस टीम अब मृतक की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को वाहन में रखकर कहां ले जाया जा रहा था।

 

मामले में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को उम्मीद है कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह और शव को ठिकाने लगाने की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos