डभरा खुर्द बिर्रा में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, 27 अक्टूबर से शुभारंभ
बिर्रा / जांजगीर-चांपा दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द बिर्रा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार से होगा।
नौ दिनों तक अखंड रामायण पाठ के पश्चात 4 नवंबर 2026, बुधवार को रात्रि मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों को नगद राशि व शील्ड से सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 5 नवंबर 2026, गुरुवार को यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ होगा।
पूरे आयोजन में आचार्य के रूप में पं. जितेन्द्र तिवारी, बिर्रा के द्वारा पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन संपन्न कराया जाएगा। सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव मुख्य यजमान खगेश्वर वैष्णव सपत्नीक रामकृपाल पटेल सपत्नीक बैठेंगे। ज्योति रक्षक घसियाराम पटेल ग्राम बैगा होंगे।
समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से मानस गायन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
मानस गायन प्रतियोगिता में पुरस्कार दानदाता -प्रथम 15001 रूपए नवयुवक संगठन डभराखुर्द , द्वितीय 10001 महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, तृतीय 7001 रूपए नव दुर्गा स्व सहायता समूह, चतुर्थ 6001 रुपए श्रीमती सीमा गोविंदा खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत सोनादह,पंचम 5501 रूपए अंजनी स्व सहायता समूह,षष्ठम 5001 रूपए उत्तरा माखन कश्यप (जनपद सदस्य बनडभरा),सप्तम 4001 रूपए जय बजरंग स्व सहायता समूह, अष्टम 3001 रूपए राहुल पटेल एवं योगेश पटेल, नवम् 2001 रूपए रूद्र पटेल रामराज पटेल, दसम पुरस्कार 1001 रूपए भव्यांश पटेल द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी डभराखुर्द जुटे हुए हैं।
Gandhi Lal sahu
District repoter - जांजगीर चांपा
hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!