हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा निर्देश
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नक्सल मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया तेज की जाए। जिन मामलों में हत्या जैसा गंभीर अपराध नहीं है और UAPA नहीं लगा है, ऐसे केस वापस होंगे।
उन्होंने सभी कलेक्टर और SP को बोला है कि 15 दिन के अंदर जिले में बैठक करके लिस्ट तैयार करें और 5 नवंबर तक राज्य स्तर पर फाइनल बैठक होगी।
बैठक में बताया गया कि दूसरे राज्यों में सरेंडर करने वाले छत्तीसगढ़ के 900 से ज्यादा लोग वापस लौटे हैं। इन सभी को रहने के लिए जमीन, मकान, नौकरी और सरकार की हर योजना का लाभ देना है।
शहीद जवानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब गांव-गांव में शहीदों की याद में प्रतीक्षालय जैसे स्मारक बनेंगे और पंचायत भवन, स्कूल और सड़कों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!