डोंगरडुला के घायल सक्षम तिवारी के इलाज के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ...
Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डोंगरडुला के घायल सक्षम तिवारी के इलाज के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ...

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
डोंगरडुला के घायल सक्षम तिवारी के इलाज के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ...

डोंगरडुला के घायल सक्षम तिवारी के इलाज के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ...

 

जयकिशन साहू...हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

नगरी...डोंगरडुला निवासी सक्षम तिवारी हाल ही में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

 

सक्षम के इलाज में आर्थिक परेशानी को देखते हुए ग्राम के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण सहयोग के लिए आगे आए हैं। इसी कड़ी में 8 अक्टूबर को ग्रामीण विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम के बंगले पहुंचे और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर आवेदन सौंपा।

 

विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित मंत्री को अवगत कराने और पत्र प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने सक्षम तिवारी के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

विधायक ने तिवारी परिवार की इस कठिन घड़ी में साथ खड़े ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों के प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos