Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ढाई सौ क्षमता वाले गौठान में 600 से ज्यादा गोवंश, 8 माह से भुगतान अटका; आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
44 Views 5 Min Read 0 Comments
ढाई सौ क्षमता वाले गौठान में 600 से ज्यादा गोवंश, 8 माह से भुगतान अटका; आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन पर उठाए सवाल

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। राजधानी रायपुर के फुंडहर गौठान में क्षमता से दोगुने से अधिक गोवंश रखे जाने और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने रविवार को गौठान का निरीक्षण कर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

 

260 की क्षमता, 600 से ज्यादा गोवंश का दावा

 

आकाश तिवारी के मुताबिक फुंडहर गौठान में करीब 260 गोवंश रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में यहां 600 से ज्यादा गोवंश रखे गए हैं। क्षमता से अधिक संख्या में गोवंश होने के कारण उनके चारे, स्वास्थ्य, सफाई और रखरखाव की व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है।

 

बारिश में खुले आसमान के नीचे मिले गाय-बछड़े

 

निरीक्षण के दौरान तेज बारिश के बीच कुछ गाय और बछड़े खुले आसमान के नीचे जमीन पर पड़े दिखाई दिए। आकाश तिवारी ने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि जिन गोवंश के संरक्षण के लिए गौठान बनाए गए हैं, यदि वही बारिश में खुले में रहने को मजबूर हैं तो गौठान की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

 

8 महीने से संचालक का भुगतान लंबित होने का आरोप

 

नेता प्रतिपक्ष ने गौठान संचालक के भुगतान को लेकर भी निगम प्रशासन को घेरा। उन्होंने दावा किया कि संचालक का पिछले करीब 8 महीने से भुगतान लंबित है। ऐसे में 600 से अधिक गोवंश के लिए चारा, सफाई, उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करना चुनौतीपूर्ण है।

 

“गौ माता की ऐसी दुर्दशा क्यों?”

 

आकाश तिवारी ने कहा कि गोवंश को समाज में माता का दर्जा दिया जाता है और उनकी पूजा की जाती है, लेकिन फुंडहर गौठान में सामने आई स्थिति बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल दावों और कागजों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जमीन पर भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां गायों को बारिश, बीमारी और अव्यवस्था से सुरक्षित रखा जा सके।

 

निगम प्रशासन से मांगा जवाब

 

आकाश तिवारी ने नगर निगम प्रशासन से सवाल किया कि 260 की क्षमता वाले गौठान में 600 से अधिक गोवंश क्यों रखे गए हैं? संचालक का 8 महीने से भुगतान क्यों लंबित है? और बारिश के दौरान गोवंश को खुले में रहने की नौबत क्यों आई?

 

उन्होंने इन तमाम मुद्दों पर निगम प्रशासन से जवाब और गोवंश के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos