Friday, October 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा, ₹10 हजार की ठगी और छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा, ₹10 हजार की ठगी और छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 

तंत्र-मंत्र से रकम दोगुनी करने का झांसा, ₹10 हजार की ठगी और छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

बोरतलाव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठगी की रकम बरामद; न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपी जेल भेजे गए

राजनांदगांव, 28 अक्टूबर 2026। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने तथा पीड़िता से छेड़छाड़ करने के मामले में बोरतलाव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई 10 हजार रुपये की रकम बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी राधेलाल उइके (63 वर्ष), निवासी बैगाटोला, थाना बोरतलाव ने पीड़िता को अपने घर बुलाया था। पीड़िता अपने परिचितों के साथ वहां पहुंची, जिसके बाद राधेलाल ने ग्राम बरनाराकला निवासी तन्ने खान (60 वर्ष) को बुलाया।

आरोप है कि तन्ने खान पीड़िता को दूसरे कमरे में ले गया और 10 हजार रुपये दोगुना करने का झांसा देकर रकम अपने पास रख ली। इसके बाद उसने कहा कि रकम दोगुनी करने के लिए पीड़िता पर देवी आना जरूरी है। कथित तौर पर देवी को लाने के नाम पर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना बोरतलाव पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 74, 75(2) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ठगी गई 10 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा डोंगरगढ़ एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस की अपील: तंत्र-मंत्र, चमत्कार या रकम दोगुनी करने के नाम पर किए जाने वाले प्रलोभनों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के ऐसे झांसे में आकर अपनी रकम न दें और ठगी या अन्य अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos