✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर कांकेर शैलेन्द्र जैन
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कांकेर, छत्तीसगढ़
📍 स्थान: गोविंदपुर नंदनमारा के पास, कांकेर
कांकेर जिले के नंदनमारा के पास देर रात एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और ट्रांसफार्मर लटकता हुआ दिखाई दे रहा है।
⚠️ बिजली व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता
घटनास्थल पर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने और ट्रांसफार्मर लटकने से हादसे की आशंका बनी हुई है। संबंधित बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
🚨 वाहन चालकों से अपील है कि तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और रात के समय विशेष सावधानी बरतें। आपकी एक छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
📢 इस घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
📌 डिस्क्लेमर: यह समाचार घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। घटना से संबंधित सभी तथ्यों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को अंतिम सत्य न मानें
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!