Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

त्योहारों से पहले दुर्ग सराफा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP ने व्यापारियों के साथ की बैठक

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
त्योहारों से पहले दुर्ग सराफा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP ने व्यापारियों के साथ की बैठक

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

त्योहारों से पहले दुर्ग सराफा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP ने व्यापारियों के साथ की बैठक


दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026। दीपावली त्योहार के मद्देनजर दुर्ग पुलिस ने सराफा बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराफा मार्केट का भ्रमण कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों के साथ बैठक की।
SSP ने शनिचरी बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग और व्हाइट मार्किंग के अनुसार वाहन पार्क करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा को लेकर सराफा प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों को चालू और दुरुस्त रखने और निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी गई।
बैठक में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी और दुर्ग, पाटन क्षेत्र में सराफा व्यापारियों के साथ हुए ठगी के मामलों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में एडिशनल SP शोभराज अग्रवाल, CSP भारती मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी और सराफा संघ अध्यक्ष प्रकाश सांखला सहित 50 से अधिक व्यापारी शामिल हुए।
पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि लेन-देन के दौरान पहचान और भुगतान की पुष्टि जरूर करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos