Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दाढ़ी नहीं बनाने पर हुआ विवाद, चाकू से सैलून संचालक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
68 Views 5 Min Read 0 Comments
दाढ़ी नहीं बनाने पर हुआ विवाद, चाकू से सैलून संचालक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

धमतरी। जिले के करेलीबड़ी गांव में दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने सैलून संचालक पर सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में सैलून संचालक के हाथ, घुटने और गाल में चोट आई। पुलिस ने घटना के करीब 16 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

दाढ़ी नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद

 

पुलिस के अनुसार, मामला ग्राम करेलीबड़ी का है। यहां सैलून संचालक टुकेश्वर उर्फ लालू सेन और चम्मन लाल भारती के बीच दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।

 

आरोप है कि इसी दौरान चम्मन लाल भारती ने सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से टुकेश्वर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में टुकेश्वर के हाथ, घुटने और गाल में चोटें आईं।

 

पीड़ित की शिकायत पर करेलीबड़ी चौकी, थाना मगरलोड में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

16 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए धमतरी एसपी भावना पांडेय ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करते हुए आरोपी चम्मन लाल भारती को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की कार्रवाई भी की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्ती

 

धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपी की पहचान की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिले में मारपीट, चाकूबाजी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos