Sunday, October 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपावली पर धमतरी पुलिस अलर्ट! गुंडा-बदमाशों पर पैनी नजर, शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन पेट्रोलिंग

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी। दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, शहर के विभिन्न वार्डों और संवेदनशील इलाकों में कोतवाली पुलिस एवं चीता स्क्वायड द्वारा सघन पेट्रोलिंग की जा रही है।

 

पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत रामबाग वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड, कोस्टापारा वार्ड, मराठापारा, कुम्हारपारा और गणेश चौक सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। खासकर अड्डेबाजी वाले स्थानों, सुनसान इलाकों और संदिग्ध गतिविधियों की आशंका वाले क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष नजर है।

 

पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान संभावित अपराधों पर अंकुश लगाना और शहर में सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल बनाए रखना है।

 

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दीपावली की आड़ में अशांति फैलाने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आम नागरिकों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में पेट्रोलिंग और निगरानी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

वहीं, पुलिस ने आम नागरिकों से दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

 

धमतरी पुलिस का संदेश साफ है—त्योहार में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos