Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग: ड्राई-डे पर पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 302 पौवा शराब के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के ड्राई-डे पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 1 और 2 अक्टूबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 ठिकानों पर दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

302 पौवा शराब और 5 वाहन जब्त

 

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 302 पौवा शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे 3 बाइक, 1 स्कूटी और 1 ई-रिक्शा भी जब्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.15 लाख रुपये है।

 

पुलिस ने शराब और वाहनों समेत कुल 2.49 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।

 

इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई थाना और अंजोरी चौकी क्षेत्र में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राई-डे के बावजूद चोरी-छिपे ग्राहकों को शराब बेच रहे थे।

 

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ध्रुवराम पारधी, यशवंत देशलहरे, लोमेन्द्र कुमार, दाबीराम ढीमर, मिथलेश ढीमर, खरी चोथू, प्रकाश सारथी, अलताफ हुसैन, गजानंद चंदेल, मनीष मांडले, गोपाल तेलभुलकर और राजू मांझी को गिरफ्तार किया।

 

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है।

 

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्राई-डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos