Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में आकाशीय बिजली का कहर, 20 वर्षीय मजदूर की मौत, एक गंभीर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

दुर्ग। जिले में बुधवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलगांव क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

 

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त करीब 5 से 6 मजदूर निर्माणाधीन इमारत की ऊंचाई पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार दो बार तेज आवाज के साथ बिजली कड़की। दूसरी बार गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में दो मजदूर आ गए।

 

हादसे में लोरमी निवासी 20 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिलासपुर निवासी 24 वर्षीय निषाद गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद अन्य मजदूर सुरक्षित बच गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 20 वर्षीय मजदूर की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos