Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में नकली ब्रांडेड घड़ियों के कारोबार पर एक्शन, दुकानदार गिरफ्तार; 280 घड़ियां और 275 नकली टैग बरामद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
38 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग में नकली ब्रांडेड घड़ियों के कारोबार पर एक्शन, दुकानदार गिरफ्तार; 280 घड़ियां और 275 नकली टैग बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

टाइटन और फास्ट्रैक के ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर बेची जा रही थीं नकली घड़ियां, कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई

दुर्ग। शहर में नामी कंपनियों के ब्रांड और ट्रेडमार्क का कथित दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित कबीर वॉच के संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की दुकान से बड़ी संख्या में नकली घड़ियां और ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाले नकली टैग बरामद किए गए हैं।

कंपनी की ओर से मिली थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक टाइटन कंपनी की ओर से ब्रांडेड घड़ियों की असली-नकली जांच और कार्रवाई के लिए अधिकृत गौरव तिवारी ने दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इंदिरा मार्केट स्थित कबीर वॉच का संचालक लंबे समय से टाइटन और फास्ट्रैक के नाम एवं ट्रेडमार्क का कथित रूप से दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेच रहा है।

280 नकली घड़ियां और 275 टैग बरामद

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान में तलाशी की कार्रवाई की। एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार तलाशी के दौरान टाइटन और फास्ट्रैक ब्रांड के नाम वाली 280 नकली घड़ियां बरामद की गईं। इसके अलावा फास्ट्रैक के 275 नकली टैग भी पुलिस को मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर नकली घड़ियों को ब्रांडेड कंपनी का उत्पाद बताकर ग्राहकों को बेचता था और इससे अवैध मुनाफा कमाता था।

कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 तथा बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि ब्रांडेड सामान खरीदते समय उसकी प्रामाणिकता और बिल जरूर जांचें। यदि किसी दुकान पर नकली ब्रांडेड सामान की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos